IPL से रिजेक्ट खिलाड़ी ही PSL में खेलते हैं: अहमद शहजाद ने कहा- PSL छोड़कर IPL खेलने वालों पर बैन लगाना सही नहीं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तुलना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर अहमद शहजाद ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा IPL और PSL की तुलना सही नहीं है।
रिटायर प्लेयर ही PSL खेल रहे है
अहमद मुताबिक- PSL में ज्यादातर वही विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं, जो या तो IPL में नहीं चुने गए होते हैं या फिर उनका IPL करियर खत्म हो चुका होता है।
शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- जो खिलाड़ी IPL खेलने का मौका पाते हैं, वे हमेशा IPL को ही आगे रखते हैं, क्योंकि वहां ज्यादा फीस और बड़ा लेवल मिलता है। इसके अलावा फैसिलिटी और प्ल्येर की सेफ्टी रहती है।
शाहजद ने आगे कहा- PSL में कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रह जाते हैं या रिटायर हो चुके होते हैं। उन्हीं से यह पाकिस्तानी लीग चल रही है।
PCB पर भी निशाना
शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर IPL में जाना चाहते हैं, उन पर बैन लगाना सही नहीं है।

मेंडिस और रोसौ का जिक्र
यह पूरा मामला तब और बढ़ गया जब कुसल मेंडिस और राइली रोसौ से IPL और PSL को लेकर सवाल पूछे गए। रोसौ ने कहा था कि IPL फिल्म जैसा बड़ा शो” लगता है, जबकि मेंडिस इस सवाल का जवाब देने से बच गए।

