MI पर इंजरी नियमों के मिसयूज का आरोप: सैंटनर की जगह शार्दुल को मैदान में उतारने पर कंट्रोवर्सी, काेच जयवर्धने बोले- रूल्स फॉलो हुए
Published:
3 min read

सैंटनर को यह चोट CSK की पारी के 17वें ओवर में लगी, जब उन्होंने डीप स्क्वायर लेग पर एक कैच लेने के लिए पूरी लंबाई में डाइव लगाई और कार्तिक शर्मा को आउट किया। इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई और वे तुरंत दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए।(फोटो सोर्स;सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में एक मुंबई इंडियंस (MI) इंजरी से जुड़े नियमों का गलत इस्तेमाल करने के विवाद में फंस गई है। टीम पर आरोप है कि उसने कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम का गलत इस्तेमाल किया। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान प्लेयर मिचेल सैंटनर इंजर्ड हो गए। वह कंधे पर हाथ रखे नजर आए।
सैंटनर की इंजरी के बाद उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मैदान में उतारा गया। कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल सिर्फ नेक और हेड इंजरी के मामलों में किया जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर और क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा कि शार्दुल को नियमों के तहत ग्राउंड पर नहीं बुलाया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद MI के कोच महेला जयवर्धने ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि शार्दुल को ग्राउंड पर बुलाने में सभी रूल्स फॉलो किए गए।
क्या है पूरा मामला
मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर सैंटनर को कैच लेने के दौरान इंजरी हुए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद मुंबई ने उनकी जगह शार्दुल को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान में उतार दिया।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट क्या होता है
IPL के नियमों के मुताबिक- अगर किसी खिलाड़ी के सिर या गर्दन में लग जाती है और डॉक्टर को लगता है कि उसे कन्कशन (यानी दिमागी झटका या चक्कर) हुआ है, तो उसकी जगह एक नया खिलाड़ी खेल सकता है। इसे ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट कहा जाता है। हालांकि, यह बदलाव नियमों के मुताबिक होता है। जो खिलाड़ी बाहर हुआ है, उसकी तरह ही खिलाड़ी अंदर आएगा।
यानी अगर बल्लेबाज इंजर्ड हुआ है तो उसकी जगह बल्लेबाज ही आएगा, और अगर गेंदबाज इंजर्ड हुआ है तो उसकी जगह गेंदबाज ही खेलेगा।

टीम मैनेजमेंट का बयान
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने इस विवाद पर प्रेस इंटरव्यू में कहा- सैंटनर को सिर, गर्दन और कंधे तीनों जगह इंजरी हुई थी। खिलाड़ी को स्कैन के लिए भेजा गया था और उसे चक्कर आने की शिकायत भी थी। इसी वजह से मेडिकल कंडिशन को देखते हुए कन्कशन सब्स्टीट्यूट की मांग की गई, जिसे मैच रेफरी ने मंजूरी दे दी।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
जैसे ही शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतारा गया, सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई लोगों ने इसे नियमों का गलत इस्तेमाल बताया और कहा कि मुंबई को इससे फायदा लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए।

मैच का नतीजा
IPL 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके ग्राउंड फील्ड वानखेड़े स्टेडियम में 103 रन से हरा दिया। यह इस सीजन में मुंबई की पांचवीं हार रही। इस हार के बाद मुंबई पॉइंट टेबल में 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 2 मे जीती है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे हुए मुकाबलों में सभी मैच जीतने होंगे। वहीं चेन्नई, इस जीत के बाद 7 मैचों में से 3 जीत कर, 6 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

