IPL 2026- ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी: BCCI ने कहा- पिछले साल बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए 11 लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, सीधे मैच शुरू होगा
Published:
1 min read

19 सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 19वें सीजन यानी 2026 की शुरुआत बगैर किसी धूमधड़ाके के होगी। BCCI ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि पिछले साल बेंगलुरु में मची भगदड़ में मारे गए 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
पहला मैच 28 मार्च को RCB बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
31 मई को फाइनल
BCCI सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए शुरुआत शांतिपूर्ण और सादगी से होगी। ओपनिंग सेरेमनी में कोई परफॉर्मेंस या सजावट नहीं होगी, सीधे मैच शुरू होगा। यह फैसला मैच से कुछ दिन पहले लिया गया है। हालांकि, 31 मई को फाइनल से पहले या बाद में ग्रांड क्लोजिंग सेरेमनी जरूर होगी।

2025 सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई
पिछले साल IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में से हुई थी। उस समय कई बॉलीवुड कलाकार और सिंगर्स ने परफॉर्म किया था। इस फैसले को लोग अच्छा फैसला मान रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वालों और उनके परिवारों का सम्मान इस फैसले का कारण है।


