IPL 2026 का 5वां हफ्ता: हेजलवुड-भुवनेश्वर के सामने दिल्ली 75 पर ढेर, 240 का स्कोर भी सेफ नहीं, स्टार्क की वापसी; आखिरी ओवर तक पहुंचे मुकाबले
Published:
5 min read

IPL 2026 का 5वां हफ्ता ड्रामा, शानदार गेंदबाजी और तगड़े रन चेज से भरा रहा।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का 5वां हफ्ता पूरी तरह ड्रामा, शानदार गेंदबाजी और तगड़े रन चेज से भरा रहा। कहीं पेसर ने मुश्किलें पैदा की तो कहीं बल्लेबाजों ने मुश्किल टारगेट को आसान बना दिया। इस हफ्ते कई ऐसे मैच हुए, जिन्होंने फैंस को आखिरी बाॅल तक सस्पेंस में रखा।
भुवनेश्वर-हेजलवुड (RCB vs DC)

इस हफ्ते की शुरुआत एकतरफा मैच से हुई, जहां RCB ने दिल्ली को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। पावरप्ले में ही 6 विकेट गिर गए, जो IPL के सबसे खराब शुरुआती स्कोर में से एक रहा। इसके बाद RCB ने ये छोटा सा टारगेट बहुत आसानी से हासिल कर लिया।
राजस्थान का चेज (RR vs PBKS)

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। राजस्थान ने 223 रन का बड़ा टारगेट चेज कर लिया। इस जीत के हीरो बने डोनोवन फरेरा, जिन्होंने शांत रहकर फिनिशिंग की। उनके साथ शुभम दुबे ने 12 बाॅल में 31 रन बनाए। इस मैच ने दिखाया कि राजस्थान अब सिर्फ ओपनर्स पर निर्भर नहीं है।
रिकेल्टन का शतक बेकार, SRH की जीत (MI vs SRH):

मुंबई और हैदराबाद के मैच में रन की बारिश हुई। रयान रिकेल्टन ने 123 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी बेकार चली गई क्योंकि हैदराबाद ने 244 रन का टारगेट भी हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।
होल्डर का ऑलराउंड शो (GT vs RCB)

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। होल्डर ने गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए और साथ ही 3 कैच भी पकड़े। उनकी वजह से RCB की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना पाई। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
कार्तिक शर्मा ने दिलाई जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से आसानी से हरा दिया। इस जीत से CSK की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। इस मैच में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलकर CSK को जीत दिलाई और खुद को साबित किया। CSK के नूर अहमद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी को रोक दिया।
मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 159 रन ही बना पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन नमन धीर ने 57 बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके।60 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत थोड़ी खराब रही। संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद उर्विल पटेल ने तेजी से रन बनाए, लेकिन वो भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए।इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाला। गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने समझदारी से खेलते हुए नाबाद 54 रन बनाए।
स्टार्क की वापसी (RR vs DC)

तीन महीने बाद वापसी कर रहे मिचेल स्टार्क आते ही मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और 12 डॉट बॉल डालकर पूरी तरह कंट्रोल दिखाया। शुरुआत में यशस्वी जायसवाल ने उन्हें छक्का लगाया लेकिन स्टार्क ने तुरंत वापसी करते हुए विकेट ले लिया। रियान पराग ने 50 गेंद में 90 रन बनाकर टीम को संभाला और मैच राजस्थान की तरफ जाता दिख रहा था। लेकिन तभी स्टार्क फिर आए और गेम खत्म कर दिया। पहले जडेजा को आउट किया, फिर अगली ही गेंदों में पराग को भी पवेलियन भेज दिया। कुछ ही गेंदों में मैच पूरी तरह पलट गया और राजस्थान की उम्मीदें खत्म हो गईं। इस जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार्क रहे।
वरुण चक्रवर्ती (KKR vs SRH)

IPL 2026 की शुरुआत में वरुण चक्रवर्ती कुछ खास फॉर्म में नहीं दिख रहे थे। पहले 9 ओवर में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या अब बल्लेबाज उन्हें समझ गए हैं या उनका समय खत्म हो रहा है। लेकिन वरुण ने जल्दी ही जवाब दे दिया। अगले 4 मैचों में उन्होंने 10 विकेट लेकर वापसी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की। 3 विकेट लेकर उन्होंने सिर्फ बल्लेबाज़ों को आउट ही नहीं किया, बल्कि उनकी लय भी बिगाड़ दी। उनके साथ सुनील नरेन ने भी 2 विकेट लिए और अपने 200 विकेट पूरे किए। लगातार 4 मैचों में 2 या उससे ज्यादा विकेट लेना दिखाता है कि वरुण अब पूरी तरह फॉर्म में हैं और अपने खेल पर उनका पूरा कंट्रोल है।
आखिरी ओवर का रोमांच (GT vs PBKS):

गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस जीत में जेसन होल्डर, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर का बड़ा योगदान रहा। होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और पंजाब को 163 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने 57 रन की संभली हुई पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। आखिर में वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभाली और 23 गेंद में 40 रन बनाकर मैच खत्म किया। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे, तब सुंदर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

