मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं: विराट का ट्रोल्स को जवाब, कहा-18 साल बाद IPL खिताब जीतना यादगार था, वो रात ही अलग थी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में विराट कोहली फिर शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले ही मैच में जीत दिलाने वाली पारी खेली। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें “विदेशी खिलाड़ी” कहकर ट्रोल किया जा रहा था, जिस पर अब कोहली ने खुद मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।
ट्रोल्स को कोहली का जवाब
दरअसल, कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा समय बिता रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोग मजाक कर रहे थे कि RCB अब 4 नहीं बल्कि 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।
RCB के एक वीडियो में होस्ट ने यही सवाल मजाक में पूछा। इस पर विराट मुस्कुराते हुए बोले- मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? फॉरेन प्लेयर से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।
उनका यह जवाब काफी वायरल हो रहा है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। शो में कोहली से पूछा गया- 18 साल बाद ट्रॉफी जीतने की खुशी पर क्या बोलना चाहेंगे-कोहली ने कहा- मैंने एक कहावत सुनी थी कि जब लंबे समय बाद सफलता मिलती है तो मन हल्का हो जाता है। उस रात मुझे सच में ऐसा ही महसूस हुआ।

जीत का असली मतलब समझाया
कोहली ने यह भी बताया कि उनके लिए जीत का क्या मतलब है।जीत आपकी मेहनत, त्याग और लगन का नतीजा होती है। इससे लगता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। हार से सीख मिलती है, लेकिन जीत आपको आगे और मेहनत करने की ताकत देती है।
IPL 2026 के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से हरा दिया था। इसमें विराट कोहली ने 38 बाॅल पर 69 रन की पारी खेली थी। RCB का अगला मैच CSK के साथ 5 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएग।

