IPL 2026- कोहली का नागिन डांस: RCB के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अचानक डांस मूव्स; VIDEO वायरल
Published:
1 min read

विराट कोहली ने IPL 2026 में अब तक 3 मैच में 129 रन बनाए हैं। औसत 64.50 और स्ट्राइक रेट 179.17 रहा। (वीडियो ग्रैब)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के दौरान विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। विराट प्रैक्टिस सेशन के दौरान नागिन डांस करते नजर आए। RCB के ट्रेनिंग सेशन के दौरान मजेदार माहौल देखने को मिला। विराट अचानक मस्ती में आकर नागिन डांस करने लगे।
कोहली के इसी तरह के मस्ती वाले वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं। हालांकि इस बार अंदाज अलग था। प्रैक्टिस के बीच उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ में डांस मूव्स किए। इसे देखकर सब हंस पड़े।
RCB का मैच कल
RCB IPL 2026 में 3 मैच में से 2 जीतकर पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। RCB का अगला मैच 12 तारीख को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा

