क्या विराट ने चार्टर फ्लाइट की डिमांड रखी: IPL में ब्रेक के दौरान लंदन जाएंगे; इन दावों पर कोहली का रिएक्शन
Published:
2 min read

कोहली ने 2016 के IPL सीजन में 973 रन बनाए थे। (फोटो सोर्स- IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले वायरल हो रही एक रिपोर्ट पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है। असल में, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोहली से जुड़े कुछ दावे सर्कुलेट हो रहे थे। उसमें कहा जा रहा था कि कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक स्पेशल चार्टर फ्लाइट की मांग की थी। अब कोहली ने मजाकिया अंदाज में इस खबर का जवाब दिया है।

फर्जी दावों पर कोहली का रिएक्शन
वायरल पोस्ट में कहा गया था - कोहली ने IPL के दौरान भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की डिमांड की थी। इसके अलावा अगर मैच के बीच 3 दिन से ज्यादा का ब्रेक होता है तो वह लंदन जाएंगे। अगले मैच से पहले वापस आ जाएंगे।
हालांकि, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोहली ने हंसने वाली इमोजी लगाई है। यानी कोहली ने इस दावे को सीरियसली नहीं लिया है।
पहले कोहली की ये स्टोरी देखें

फिलहाल, कोहली RCB कैंप में शामिल हो गए हैं। ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में उनके प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कोहली भुवनेश्वर कुमार का सामना कर रहे हैं।
पहले फेज में 20 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा।

10 टीम के बीच टक्कर
IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमे आमने सामने होंगी। 16 दिसंबर, 2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह और अबू धाबी में एक मिनी-ऑक्शन हुआ। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई।


