मीडिया नहीं, बस बॉल देखो : वैभव को RR के कप्तान की सलाह, पराग बोले- तुम फियरलेस खेलो, बाकी यशस्वी देखेगा
Published:
2 min read

वैभव ने IPL 2025 में गुजरात टाइटन के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। टीम का मकसद है कि वैभव सिर्फ खेल पर ध्यान दें और बिना टेंशन के बैटिंग करें। पिछले सीजन में बेहतरीन बैटिंग करने के बाद इस सीजन में भी नजरें वैभव पर होंगी।
राजस्थान रॉयल्स पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
बाहर की बात पर ध्यान मत दो
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने एक इंटरव्यू में कहा- वैभव को ज्यादा मीडिया इंटरेक्शन नहीं करना है। वो सिर्फ अपनी बैटिंग पर फोकस करे, बाहर क्या हो रहा उस पर ध्यान नहीं होना चाहिए। इस साल हाइप और प्रेशर होगा। लेकिन मैं वैभव से कहूंगा कि दबाव लेने की जरूरत नहीं है। बस बॉल देखो और हिट करो। बाकी काम यशस्वी जायसवाल संभाल लेंगे।
फॉर्म मेंटेन करना होगा
दूसरी तरफ इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने स्टार स्पोर्ट्स से इंटरव्यू में कहा- इस बार सामने वाली टीमें ज्यादा तैयार होकर आएंगी। दूसरा सीजन हमेशा प्लेयर के लिए मुश्किल होता है। हर टीम ने ने वैभव के खेल की स्टाइल देख ली होगी।
पराग और कोच कुमार संगकारा की मदद से वैभव को परफॉर्मेंस मेंटेन करनी होगी। हाल ही में BCCI नमन ऑवर्ड में वैभव ने कहा था- मेरा सपना है कि IPL में क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड ब्रेक करूं।

वैभव का IPL रिकॉर्ड
मैच: 7
रन : 252
एवरेज: 36
स्ट्राइक रेट: 206.55
फिफ्टी: 1
सेंचुरी: 1

