मैच से पहले कार्टून देखना पसंद : वैभव बोले- इससे दिमाग ठंडा रहता है, गेम पर फोकस भी बना रहता है
Published:
2 min read

IPL 2026 के इस सीजन में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी एग्रेसिव बैटिंग के अलावा एक और वजह से चर्चा में हैं। मजह 15 साल के वैभव एक्सप्रेस पेस और स्पिनर्स के सामने बेखौफ नजर आते हैं। अब उनका एक बयान सामने आया है। दरअसल, खुद वैभव ने कहा है कि उन्हें आज भी मैच से पहले कार्टून देखना पसंद हैं।
दिल है कि मानता नहीं
वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा- मैं आज भी मैच से पहले कार्टून देखता हूं। इससे दिमाग शांत रहता है, साथ ही मैच पर भी पूरा ध्यान दे पाता हूं। यह पुरानी आदत है और मैं इसे बदलना भी नहीं चाहता।
मैच फ्रंट की बात करें तो हालांकि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। वैभव ने 11 गेंद में 8 रन बनाए।
सबसे कम उम्र में 500 रन का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल और 26 दिन की उम्र में IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके लिए उन्होंने रन के मुकाबले तकरीबन आधी बॉल (500 रन के लिए 227 बॉल) फेस कीं। इस वजह से भी यह अचीवमेंट खास हो जाता है।

7 मैच में 254 रन
IPL 2026 के इस सीजन में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 7 मैच में 254 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 220 से ज्यादा है। इस सीजन में वो 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। इनमें से एक तो सिर्फ 15 बॉल में आया था।

पिछले कुछ मैचों में गिरावट
पिछले तीन मैचों में उनके स्कोर थोड़े कम रहे हैं। 0, 48 और 8 रन। इन मैचों में राजस्थान को भी हार का सामना करना पड़ा।

