आज वैभव का सामना स्टार्क से: इयान बिशप बोले- तैयारी के साथ उतरेंगे स्टार्क, बुमराह-हेजलवुड की तरह नहीं
Published:
2 min read

वैभव ने बुमराह, हेजलवुड जैसे दिग्गज बॉलर्स को भी छक्के लगाए हैं। फोटो- वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में 15 साल के युवा बैट्समैन सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच रहे हैं। बड़े-बड़े बाॅलर के खिलाफ बेखौफ खेलते हुए उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें खास बात है। अब उनके खेल को लेकर दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी राय दे रहे हैं।
पूर्व वेस्टइंडीज तेज पेसर इयान राफेल बिशप ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा- ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क को क्रेडिट देना चाहिए। स्टार्क RR के खिलाफ बेहतर तैयारी के साथ आएंगे और वे जसप्रीत बुमराह जैसे नहीं होंगे। हालांकि, इस बयान को सूर्यवंशी के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह बात उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट करेगी।
बुमराह और हेजलवुड फीके
IPL के इस सीजन में सूर्यवंशी ने कई बड़े और एक्सपीरियंस पेस अटैक के खिलाफ बल्लेबाजी की है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज को भी आसानी से खेला है।
इयान बिशप का कहना है कि सूर्यवंशी मेंटली बहुत स्टाॅग हैं। वे बड़े से बड़े गेंदबाज़ का सामना करने से नहीं डरते। जिस तरह सूर्यवंशी ने बुमराह के खिलाफ खेला, वह उनके आत्मविश्वास और काबिलियत को दिखाता है। तकनीकी रूप से भी सूर्यवंशी काफी अलग हैं। उनका बैट स्विंग (बैट घुमाने का तरीका) थोड़ा बेसबॉल स्टाइल जैसा है, जो उन्हें खास बनाता है। यही कारण है कि गेंदबाजों के लिए उन्हें समझना मुश्किल हो रहा है।

बिशप ने आगे कहा- सूर्यवंशी की बैंटिग में कोई साफ कमजोरी नजर नहीं आती। हालांकि, कभी-कभी बैक-ऑफ-लेंथ गेंद (थोड़ी छोटी लंबाई की गेंद) पर वे आउट हुए हैं, जैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हुआ था। लेकिन अगर गेंदबाज उस लेंथ को सही तरीके से नहीं डालते, तो वही गेंद सूर्यवंशी के लिए आसान हो जाती है और वे उसे बाउंड्री के पार भेज देते हैं।

A, B, C सारे प्लान फेल
उन्होंने यह भी कहा- बड़े-बड़े गेंदबाज सूर्यवंशी के खिलाफ कई तरह की रणनीतियां आजमा रहे हैं। कोई प्लान A, B, C से लेकर E, F और G तक कोशिश कर रहा है। पिछले मैच में तो गेंदबाज लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें रोकना आसान नहीं रहा।

