IPL 2026 : पहला मैच RCB VS हैदराबाद; सिर्फ पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा।
शेड्यूल देखिए

10 टीम के बीच टक्कर
IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमों के बीच टाइटल की लड़ाई होगी। 16 दिसंबर, 2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह और अबू धाबी में एक मिनी-ऑक्शन हुआ। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
RCB ने पिछला खिताब जीता
IPL 2025 का टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। फाइनल मैच 3 जून, 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। इस जीत के साथ, RCB ने 17 साल में पहली बार IPL ट्रॉफी जीती।
फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में सिर्फ़ 184 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

