लखनऊ की जीत का खाता खुला: हैदराबाद 5 विकेट से हारा, पंत की फिफ्टी; शमी प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

LSG कप्तान ऋषभ पंत ने मैच फिनिंग फिफ्टी लगाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 10वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रविवार (5 अप्रैल) को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच को लखनऊ टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। यह इस सीजन में LSG की पहली जीत है। उसका यह दूसरा ही मैच था।
दो विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी ओर हैदराबाद टीम की तीन मैच में यह दूसरी हार है। लखनऊ टीम 2 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। जबकि हैदराबाद टीम 5वें नंबर पर काबिज है।
लखनऊ टीम 160/5
157 रन के टारगेट को लखनऊ टीम ने 5 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने मैच फिनिंग फिफ्टी लगाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके लगाए।
ओपनर एडेन मार्करम ने 27 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। आखिर में अब्दुल समद ने 12 पर 16 रन बनाए। हैदराबाद टीम के लिए हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद टीम 156/9
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद टीम ने 9 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही थी। उसने 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके। इसके बाद ट्रेविस हेड 7 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। प्रिंस ने ईशान किशन को 1 रन पर क्लीन बोल्ड किया। लियाम लिविंगस्टोन 14 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 5वें विकेट के लिए 63 बॉल पर 116 रन की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। क्लासेन ने 41 बॉल पर 62 और नीतीश ने 33 बॉल पर 56 रन की पारी खेली।
लखनऊ टीम के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ को 1-1 सफलता मिली।
SRH Vs LSG हेड-टू-हेड
लखनऊ और हैदराबाद टीम के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। उसने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में हैदराबाद को सफलता मिली है।
मैच में दोनों प्लेइंग-11
हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट सब: एशान मलिंगा, सलील अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी और जीशान अंसारी।
लखनऊ टीम: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एनरिक नॉर्किया और शहबाज अहमद।

