कोलकाता की लगातार तीसरी जीत: हैदराबाद टीम 5 मैच बाद हारी, रघुवंशी की फिफ्टी; वरुण को 3 विकेट
Published: Updated:
3 min read

अंगकृष रघुवंशी ने 47 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इसमें 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रविवार (3 मई) को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच को कोलकाता टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। वरुण ही प्लेयर ऑफ द मैच बने।
कोलकाता टीम 169/3 (18.2 ओवर)
मैच में हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद SRH टीम ने 166 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में कोलकाता टीम ने 3 विकेट गंवाकर 169 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
रघुवंशी ने 47 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इसमें 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 बॉल पर 43 रन बनाए। फिन एलेन ने 13 बॉल पर 29 और रिंकू सिंह ने 11 बॉल पर नाबाद 22 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद टीम 165/10
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। ट्रेविस हेड ने 28 बॉल पर 61 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 सिक्स और 9 चौके लगाए। ईशान किशन ने 29 बॉल पर 42 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
कोलकाता टीम के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।
हैदराबाद की लगातार 5 जीत के बाद हार
हैदराबाद टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। इस टीम ने अब तक 10 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते और 4 हारे हैं। इस तरह टीम के 12 पॉइंट्स हैं।
दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR टीम है, जिसने 9 में से 3 मैच जीते और 5 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। यह टीम अभी 7 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर है।
मैच में दोनों प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: फिन एलेन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और टिम सीफर्ट।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और जीशान अंसारी।

