धोनी की झलक पाने हैदराबाद एयरपोर्ट पर उमड़े फैन्स: टीम बस में पत्नी-बेटी के साथ नजर आए; CSK में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं IPL 2026 का पहला मैच
Published:
3 min read

धोनी ने अब तक IPL में 278 मैच खेले, जिसमें 5439 रन बनाए।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एमएस धोनी हैदराबाद पहुंच गए हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ यहां पहुंचने पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। हजारों की तादाद में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए। IPL 2026 में चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला मैच 18 अप्रैल को हैदराबाद सनराइजर्स (SRH) के साथ होगा। इससे पहले उन्होंने टीम को जॉइन कर लिया है।
मैच से महज दो दिन पहले धोनी के हैदराबाद पहुंचने के बाद यह कहा जा रहा है कि वह अगले मैच में CSK की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं। हालांकि, फैंस को अभी भी टीम की ओर से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
माही 44 साल के है
धोनी 44 साल की उम्र में भी क्रिकेट की दुनिया के सबसे फेमस और पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। इस सीजन में धोनी ने CSK की ओर से एक भी मैच नहीं खेला है। रिपोर्ट के मुताबि- धोनी पिछले कुछ मैचों में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें ग्रोइन (जांघ के पास) की चोट लगी थी, जिसके चलते वह पहले पांच मैच नहीं खेल पाए। अगर 18 अप्रैल को वह ग्रांउड पर नजर आते हैं तो यह IPL 2026 में उनका पहला मैच होगा।

अपने परिवार के साथ दिखे
धोनी अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के साथ टीम बस में एयरपोर्ट पर पहुंचे। जैसे ही उनकी फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरी, वहां पहले से ही टीम बस खड़ी थी।वहीं, एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों फैंस मौजूद थे। धोनी के आने की बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी क्योंकि भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। फैंस अपने मोबाइल फोन में धोनी की तस्वीर और वीडियो लेने के लिए बस की ओर दौड़ते नजर आए।
धोनी-धोनी” के नारे लगे
हालांकि धोनी ने इस बार फैंस से ज्यादा बातचीत नहीं की और सीधे टीम बस में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिसमें एयरपोर्ट पर फैंस का उत्साह साफ नजर आ रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग “धोनी-धोनी” के नारे लगाते हुए बस की ओर भाग रहे हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर में खेल सकते है

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं। लेकिन माना जा रहा है कि अगर वह खेलते हैं तो उन्हें “इम्पैक्ट प्लेयर” के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब होगा कि वह सिर्फ बल्लेबाजी के लिए आएंगे और विकेटकीपिंग का पूरा बोझ उन पर नहीं होगा, ताकि उनकी फिटनेस पर ज्यादा दबाव न पड़े।
फिलहाल, चेन्नई टीम ने इस सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें से 2 जीते और 3 हारे हैं। यह टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। चेन्नई का अगला यानी छठा मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 18 अप्रैल को होगा।

