हैदराबाद की तीसरी जीत: चेन्नई को 10 रन से हराया, ईशान को 3 विकेट; अभिषेक-क्लासेन की फिफ्टी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 27वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शनिवार (18 अप्रैल) को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच को SRH ने 10 रन से जीत लिया। यह हैदराबाद टीम की तीसरी जीत है।
चेन्नई टीम 184/8
मैच में चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद टीम ने 195 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में चेन्नई टीम 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
मैथ्यू शॉर्ट ने 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 30, सरफराज खान ने 25, शिवम दुबे ने 21 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 19 रन बनाए। जबकि हैदराबाद टीम के लिए ईशान मलिंगा ने 3 और नीतीश रेड्डी ने 2 विकेट लिए।
हैदराबाद टीम 194/9
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इसमें 4 सिक्स और 6 चौके लगाए। जबकि हेनरिक क्लासेन ने भी 39 बॉल पर 59 रन बनाए।
क्लासेन ने 2 सिक्स और 6 चौके लगाए। ट्रेविस हेड ने 20 बॉल पर 23 रन बनाए। चेन्नई टीम के लिए जेमी ओवरटन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट लिए। जबकि मुकेश चौधरी को 2 और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली।
SRH टीम टॉप-5 में पहुंची
दोनों ही टीम का यह छठवां मैच था। हैदराबाद टीम ने 6 में से 3 मैच जीते और 3 हारे हैं। यह टीम अभी 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। उसका नेटरनरेट काफी बेहतर है। जबकि चेन्नई टीम ने 6 में से 2 मैच जीते और 4 हारे हैं। यह टीम 4 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर है।
दोनों प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका और हर्षल पटेल।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैट हेनरी।

