प्लीज मुझे नजर मत लगाओ: श्रेयस अय्यर की लोगों से अपील; GT Vs PBKS मैच में कलाई पर गेंद लगी थी
Published:
4 min read

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 3 विकेट से हराया। मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर की कलाई पर गेंद लगी। इसके बाद वे काफी दर्द में दिखे। मैच के बाद अय्यर ने कहा- मैं जिंक्स (नजर) नहीं करना चाहता।
दरअसल, यह घटना पंजाब की पारी के 12वें ओवर की है। कप्तान श्रेयस अय्यर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे। टीम के साथी कूपर कोनोली का शॉट उनकी कलाई पर लगा। इसके बाद वे काफी दर्द में दिखे। अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। अय्यर ने मैच में 11 बॉल में 18 रन बनाए।

अय्यर ने क्या कहा
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट पर कहा- अभी सब ठीक लग रहा है। मेरी कलाई वैसी ही है। जैसी पहले थी। मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। जिंक्स (नजर ) भी नहीं चाहता हूं। बस पॉजिटिव रहना चाहता हूं।
कूपर समझदार हैं
कैप्टन ने कहा - सच कहूं तो निहाल वढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस के विकेट 5 रन के अंदर गिर गए तो मैं अंदर अपने हाथ पर ध्यान दे रहा था। उस पर बर्फ लगा रहा था। IPL में ऐसी चीजें होती हैं। ऐसे हालात में आपको स्टेबल रहना होता है। इसलिए मैसेज बहुत आसान था। बस गेम को आखिर तक ले जाओ। कूपर वहां थे। उन्होंने सिचुएशन को समझा और खेला।

इंजरी से परेशान थे अय्यर
IPL 2026 से पहले अय्यर स्प्लीन (पेट का ऊपरी बाया हिस्सा) की इंजरी और 7 किलो वजन कम होने से परेशान थे। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान लगी इस चोट के कारण उन्हें हॉस्पिटल (ICU) में एडमिट होना पड़ा था।

मैच की समरी
इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 27 बॉल पर 39 और जोस बटलर ने 33 बॉल पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 बॉल पर 25 रन बनाए। पंजाब के लिए मीडियम पेसर विजय कुमार वैशाक ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को 2 और मार्को यानसेन को 1 विकेट मिला।
163 रन के टारगेट का पीछा करना पंजाब के लिए भी आसान नहीं था। शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन आखिरी में मैच कुछ हद तक रोमांचक हो गया। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 बॉल पर नाबाद 72 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 छक्के और 5 ही चौके लगाए। प्रभसिमरन सिंह ने 24 बॉल पर 37 रन बनाए। कप्तान श्रेयस ने 11 बॉल पर 18 और बार्टलेट ने 5 बॉल पर 11 रन बनाए। पंजाब टीम ने आखिरी ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

