IPL 2026 में नए रूल्स: DRS, इनिंग टाइमर और कन्कशन रिप्लेसमेंट के नियमों में बदलाव; यहां डीटेल्स
Published:
2 min read

IPL 2026 में कुछ नए रूल शामिल किए गए हैं। इनमें DRS भी शामिल है। (सिम्बॉलिक)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 शुरू हो गया है। लोग पहले ज्यादातर टीम, ट्रेड और टिकट के बारे में बातें कर रहे थे। लेकिन इस सीजन में मैच रूल्स में बड़े बदलाव हुए हैं। BCCI के हेड मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ और अंपायर हेड नितिन मेनन ने कैप्टन मीटिंग में ये बदलाव बताए हैं। ये नियम क्लोज मैचों के नतीजे पर भी असर डाल सकते हैं।
1. DRS (रिव्यू) का नया तरीका

- अब रिव्यू सिर्फ उसी अपील के लिए होगा, जिस पर मांगा गया है।
- उदाहरण: अगर “कैच” के लिए आउट है या नहीं, तो तीसरा अंपायर सिर्फ यही देखेगा।
- पुराने नियम की तरह ऑटोमैटिक चेक जैसे “वाइड” देखना नहीं होगा।
- अगर बल्लेबाजी टीम को लगे कि गेंद ऊंची है और वाइड होनी चाहिए, तो उन्हें 15 सेकंड के अंदर अपना रिव्यू इस्तेमाल करना होगा।
2. ओवर-रेट और इनिंग टाइमर

- मैच में तीसरी बाॅल से इनिंग टाइमर चालू होगा।
- हर ओवर के बाद स्क्रीन पर 60 सेकंड का काउंटडाउन दिखेगा।
- अगर टाइम बेवर समय पर नहीं होंगे तो पहली और दूसरी बार वार्निंग
- तीसरी बार: बैंटिग टीम को 5 रन मिलेंगे
3. कन्कशन रिप्लेसमेंट बदलना

- अगर किसी प्लेयर को सिर या गर्दन में इंजरी हो जाए, तो उसकी जगह दूसरा प्लेयर खेल सकता है।
- रिप्लेसमेंट वही होगा जो बाहर गया प्लेयर करता था। यानी बॉलर की जगह बॉलर और बैटर की जगह बैटर।

