राजस्थान की लगातार चौथी जीत: बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया; वैभव की 15 बॉल पर फिफ्टी, प्लेयर ऑफ द मैच बने
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसे राजस्थान ने 6 विकेट से जीत लिया। 15 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच बने।
राजस्थान टीम 202/4 (18)
बारिश के चलते रात 8 बजे टॉस हुआ। राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद RCB ने 202 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में राजस्थान टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल पर 78 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 43 बॉल पर नाबाद 81 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान टीम ने अपने शुरुआती चारों मैच जीत लिए हैं। दूसरी ओर RCB टीम ने 3 मैच खेले, जिसमें से दो जीते और एक हारा है। इस तरह राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि बेंगलुरु टीम तीसरे नंबर पर काबिज है।
बेंगलुरु टीम 201/8, पाटीदार की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु टीम ने 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 4 चौके लगाए। विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए।
आखिर में वेंकटेश अय्यर ने 15 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए। राजस्थान टीम के लिए रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
RR Vs RCB हेड-टू-हेड
राजस्थान और बेंगलुरु टीम के बीच लगभग बराबरी की टक्कर ही रही है। दोनों टीम के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए, जिसमें से RCB ने 17 मैच जीते और RR को 15 में जीत हासिल हुई। दोनों टीम के बीच 3 मैच बेनतीजा रहे।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान टीम: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे।
बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान और वेंकटेश अय्यर।

