RCB चौथा मैच जीतकर टॉप पर: लखनऊ को 15 ओवर में 5 विकेट से हराया, हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच को RCB ने 15.1 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। यह बेंगलुरु टीम की चौथी जीत है। इस तरह यह टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पेसर जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ टीम ने 147 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में बेंगलुरु टीम ने 15.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।
बेंगलुरु टीम 149/5 (15.1)
RCB के लिए विराट कोहली ने 34 बॉल पर 49 रन की पारी खेली। जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 13 बॉल पर 27 और जितेश शर्मा ने 9 बॉल पर 23 रन बनाए। लखनऊ टीम के लिए प्रिंस यादव ने 3 और आवेश खान ने 2 विकेट लिए।
लखनऊ 146/10, रसिक को 4 विकेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 146 रन बनाए। LSG की बैटिंग कुछ खास नहीं कर सकी। मिचेल मार्श ने 32 बॉल पर 40 और आयुष बदोनी ने 24 बॉल पर 38 रन की पारी खेली।
आखिर में मुकुल चौधरी ने 28 बॉल पर 39 रन बनाए। रसिक सलाम डार को 4 विकेट और भुवनेश्वर कुमार को 3 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
मैच में पंत को चोट लगी
लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत 5वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुए। ओवर की चौथी बॉल पंत के बाएं हाथ की कोहनी पर लगी थी। फिजियो ने पंत का मैदान पर इलाज किया, लेकिन ज्यादा दर्द होने के चलते पंत रिटायर्ड हर्ट हुए। यह ओवर पेसर जोश हेजलवुड कर रहे थे।
हालांकि पंत 5 विकेट के बाद 16वें ओवर में बैटिंग करने आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। पंत 6 बॉल पर 1 रन बनाकर कैच आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने उनका विकेट लिया।
RCB जीतकर टॉप पर पहुंची
इस सीजन में दोनों टीमों का यह 5वां मैच रहा। बेंगलुरु ने 5 में से 4 मैच जीते और एक हारा है। यह टीम अब 8 पॉइंट्स और बेहतर नेट रनरेट के साथ टॉप पर पहुंच गई। दूसरी ओर लखनऊ टीम ने 5 में से 2 जीते और 3 हारे हैं। यह टीम 4 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर है।
दोनों प्लेइंग-11
बेंगलुरु टीम: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान और मंगेश यादव।
लखनऊ टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: एम सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, हिम्मत सिंह और मयंक यादव।

