दिल्ली की तीसरी जीत: बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, बर्थडे बॉय केएल राहुल की मैच विनिंग फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार (18 अप्रैल) को खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच को दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। यह टीम की तीसरी जीत है। बर्थडे बॉय केएल राहुल ने मैच विनिंग फिफ्टी लगाई।
मैच में दिल्ली टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद बेंगलुरु टीम ने 176 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में दिल्ली टीम ने 4 विकेट गंवाकर 179 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
DC टीम 179/4, राहुल-स्टब्स की फिफ्टी
दिल्ली टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 बॉल पर 60 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर केएल राहुल ने 34 बॉल पर 57 रन बनाए। इसमें 2 सिक्स और 6 चौके रहे। अक्षर पटेल 19 बॉल पर 26 रन बनार रिटायर्ड हर्ट हुए।
आखिर में डेविड मिलर ने 10 बॉल पर नाबाद 22 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। बेंगलुरु टीम के लिए पेसर भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। एक सफलता क्रुणाल पंड्या को मिली।
बेंगलुरु टीम 175/8
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु टीम ने 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। टीम के ओपनर फिल साल्ट ने 38 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 4 चौके लगाए। टिम डेविड ने 26, विराट कोहली ने 19 और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए।
दिल्ली टीम के लिए कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए। पेसर मुकेश कुमार को एक विकेट मिला।
बेंगलुरु ने 6 में से 4 मैच जीते
इस सीजन में बेंगलुरु टीम का यह छठवां मैच रहा। इस टीम ने 6 में से 4 मैच जीते और 2 हारे हैं। यह टीम अभी 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। जबकि दिल्ली टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। यह टीम 6 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
बेंगलुरु टीम ग्रीन जर्सी क्यों पहनती है
RCB टीम 2011 से हर साल एक मैच ग्रीन जर्सी पहनकर खेलती है। फ्रेंचाइजी की यह 'गो ग्रीन' (Go Green) पहल पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता और रिसाइकिलिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है। यह जर्सी पूरी तरह से रिसाइकिल की गई सामग्री से बनी होती है, जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के मैसेज को बढ़ावा देती है।
दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज्वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा और नीतीश राणा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव और विक्की ओस्तवाल।

