48 मैच के बाद भी कोई टीम प्लेऑफ में नहीं: ना ही कोई टीम बाहर हुई; IPL 2026 सिनेरियो पूरी तरह ओपन, देखें पॉइंट्स टेबल
Published:
3 min read

पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियस 9वें नंबर पर है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में मंगलवार (5 मई) तक ग्रुप स्टेज के 48 मैच हो चुके हैं। अब सिर्फ 22 मुकाबले ही बचे हैं, लेकिन अब तक 10 में से कोई भी एक टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। ना ही कोई टीम अब तक बाहर हुई है। 48 मैच होने के बाद भी प्लेऑफ का पूरा सिनेरियो ओपन है।
प्लेऑफ के लिए 16 पॉइंट्स जरूरी
10 में से कोई भी टीम क्वालिफाई कर सकती है और कोई भी टीम बाहर हो सकती है। हालांकि देखा जाए तो 2-3 टीम ऐसी हैं जिन्हें 1-2 मैच जीतने हैं और वे प्लेऑफ में एंट्री कर जाएंगी।
IPL प्लेऑफ के लिए हर एक टीम को 16 पॉइंट करने होते हैं। 14 पॉइंट्स में भी टीमें क्वालिफाई कर लेती हैं, लेकिन यहां नेट रनरेट का मामला भी फंसने का डर रहता है। 16 में कन्फर्म क्वालिफिकेशन होती है।
पंजाब अभी टेबल में टॉप पर
इनमें पंजाब किंग्स टॉप पर है, जो एक मैच जीतकर लगभग प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी। यदि दूसरा मैच जीत लिया तो एंट्री पक्की हो जाएगी। पंजाब टीम ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते और 2 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। पंजाब के अभी 13 पॉइंट हैं और वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

4 टीमों के बराबर पॉइंट्स
पॉइंट्स टेबल में चार टीमों के बराबर 12 अंक हैं। यह टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) हैं। सिर्फ बेंगलुरु ने अब तक 9 मैच खेले हैं। बाकी तीन टीमों के 10-10 मैच हो गए हैं।
इन चार टीमों में से जो भी कोई बाकी बचे मैच मैचों में 2-2 मुकाबले और जीत लेगा, वह प्लेऑफ में एंट्री कर लेगा। IPL में सभी 10 टीमों को बराबर 14-14 मैच खेलने हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैच में 5 जीते के साथ 10 ही पॉइंट हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 9 मैच में 3 जीते के साथ 7 पॉइंट है। उसका एक मैच बेनतीजा रहा था। इन तीनों टीम के लिए भी प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं।

मुंबई-लखनऊ बाहर होने की कगार पर
9वें नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस ने 10 में से 3 मैच जीते और 7 हारे हैं। एक और हार उसे इस सीजन से बाहर कर देगी। सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से 2 मैच जीते हैं। यह टीम भी एक मैच हारते ही बाहर हो जाएगी।
इन दोनों टीम के लिए भी प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं। बशर्ते इन दोनों टीमोंं को अपने बाकी बचे सभी मैच हर हाल में जीतने होंगे। साथ ही बड़े अंतर से जीतने होंगे, क्योंकि सभी मैच जीतकर इनके 14 ही पॉइंट होंगे। तब नेट रनरेट देखा जाएगा।

