पंजाब लगातार दूसरे साल टॉप पर: RCB 6 और CSK 3 मैच जीती; मुंबई-लखनऊ 2 मैच जीतकर सबसे नीचे; देखें पॉइंट्स टेबल
Published:
2 min read

पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते, 1 हारा और एक बेनतीजा रहा है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के 42 मैच खत्म हो गए हैं। ग्रुप स्टेज में सभी 10 टीमों को 70 मैच खेलने हैं। हर एक टीम को 14-14 मैच खेलने हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि करीब आधा सीजन खत्म हो गया है और दूसरे फेज में चल रहा है। अब तक पंजाब किंग्स (PBKS) का बोलबाला रहा है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम अब तक एक ही मैच हारी है। पंजाब टीम ने पिछल सीजन में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। उसका यह परफॉर्मेंस बरकरार है। 2026 सीजन में 42 मैच खत्म होने के बाद भी यह टीम टॉप पर ही काबिज है।
PBKS पिछली बार भी टॉपर थी
पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते, 1 हारा और एक बेनतीजा रहा है। इस तरह पंजाब टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। पिछले सीजन में पंजाब टीम ने 14 में से 9 मैच जीते और 4 हारे थे। एक मैच बेनतीजा रहा था। तब टीम ने 19 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया था।

RCB ने IPL 2025 खिताब जीता था
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम डिफेंडिंग चैम्पियन भी है। उसने पिछली बार यानी IPL 2025 के फाइनल में पंजाब को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। मौजूदा सीजन में RCB ने अब तक 9 में से 6 मैच जीते और 3 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे नंबर पर है।
पिछले सीजन में बेंगलुरु टीम ने 14 में से 9 मैच जीते और 4 हारे थे। एक मैच बेनतीजा रहा था। तब टीम ने 19 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालिफाई किया था।


