IPL का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होगा: प्लेऑफ और एलिमिनेटर का वेन्यू भी हो गया तय, जानें कब और कहां होंगे बड़े मुकाबले
Published:
1 min read

BCCI ने IPL 2026 का फाइनल अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं, बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। BCCI की ओर से जारी हुए शेड्यूल में यह बात सामने आई है। इस शेड्यूल में दो प्लेऑफ और एक एलिमिनेटर मैच का वेन्यू भी तय हो गया है।
प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला क्वालीफायर धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टॉप-2 टीमें आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

27 मई को एलिमिनेटर
27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच होगा। इसमें तीसरे और चौथे नंबर की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी मैदान पर 29 मई को क्वालीफायर-2 भी खेला जाएगा, जहां क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विनर टीम फाइनल के लिए भिड़ेगी।
आखिर में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। BCCI के मुताबिक- कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से इस बार प्लेऑफ तीन अलग-अलग मैदानों पर कराए जा रहे हैं। यही वजह है कि बेंगलुरु से फाइनल शिफ्ट करके अहमदाबाद में कराया जा रहा है।

