पंजाब किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक: नंबर-1 पोजीशन भी गंवाई, अब सनराइजर्स टॉप पर; ऑरेंज-पर्पल कैप रेस में कौन हैं आगे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार (6 मई) को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ SRH अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई। उसने पंजाब को रिप्लेस किया। पंजाब किंग्स की यह बैक टू बैक तीसरी हार है।
मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई। इसमें अब हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर उनके साथी खिलाड़ी अभिषक शर्मा हैं।
क्लासेन-किशन की फिफ्टी
इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। यह फैसला टीम पर भारी पड़ा। SRH ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बना दिए। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 43 बॉल में 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 32 बॉल में 55 रन बनाए।

चहल किफायती बॉलर
PBKS की फील्डिंग इस मैच में बेहद खराब रही। टीम ने कई कैच छोड़े और एक आसान स्टम्पिंग भी मिस कर दी। इसका पूरा फायदा क्लासेन और ईशान ने उठाया। युजवेंद्र चहल सबसे किफायती बॉलर रहे। उनके ओवर्स में भी कैच ड्रॉप हुए।
कोनोली की सेंचुरी
236 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। हालांकि, कूपर कोनोली ने 59 बॉल में नाबाद 107 रन बनाकर लड़ाई जारी रखी। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। दूसरे छोर से उन्हें किसी बैटर का साथ नहीं मिला। PBKS की टीम निर्धारित 20 ओवर में 202/7 तक ही पहुंच सकी। SRH के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए।
ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस...



