पंजाब की IPL 2026 में पहली हार: राजस्थान 6 विकेट से जीती, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी; डोनोवन प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे के बीच 32 बॉल पर नाबाद 77 रन की पार्टनरशिप हुई। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 40वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच को राजस्थान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। यह इस सीजन में पंजाब टीम की पहली हार है। नाबाद फिफ्टी लगाने वाले डोनोवन फरेरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में पंजाब टीम ने 223 रन का टारगेट सेट किया, जिसे राजस्थान टीम ने 4 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।
RR टीम 228/4, फरेरा और यशस्वी की फिफ्टी
राजस्थान टीम ने 19.2 ओवर में 228 रन बनाए। फरेरा ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 सिक्स और 6 चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 बॉल पर 51 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बना दिए थे। इस पारी में 5 सिक्स और 3 चौके लगाए। कप्तान रियान पराग ने 16 बॉल पर 29 और आखिर में शुभम दुबे ने 12 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए। पंजाब टीम के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया।
पंजाब 222/4, प्रभसिमरन-स्टोइनिस की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब टीम ने 4 विकेट पर 222 रन बनाए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 44 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान एक सिक्स और 6 चौके लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने 22 बॉल पर नाबाद 62 रन बनाए। इसमें 6 सिक्स और 4 चौके लगाए।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30, कूपर कोनोली ने 30 और प्रियांस आर्य ने 29 रन बनाए। राजस्थान टीम के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को 1-1 सफलता मिली।
पंजाब किंग्स टॉप पर काबिज
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। यह टीम इस सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसने 8 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते, 1 हारा और एक बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम के 13 पॉइंट्स हैं।
दूसरी ओर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम है, जिसने 9 में से 6 मैच जीते और 3 हारे हैं। यह टीम अभी 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर और यश पुंजा।
इम्पैक्ट सब: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़ और मुशीर खान।

