Skip to content

पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया: IPL डेब्यू मैच में कोनोली के 44 बॉल पर 72* रन, विजय को 3 विकेट

Published: Updated:

2 min read

IPL डेब्यू मैच में कोनोली के 44 बॉल पर 72* रन, विजय को 3 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मंगलवार (31 मार्च) को खेला गया। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसे पंजाब टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। इसी टीम के लिए IPL में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने नाबाद फिफ्टी लगाई। जबकि विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट लिए।

पंजाब 165/7, कोनोली की फिफ्टी

मैच में पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने 163 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में पंजाब टीम ने 7 विकेट पर 165 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 बॉल पर नाबाद 72 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 छक्के और 5 ही चौके लगाए। जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 24 बॉल पर 37 रन बनाए। कप्तान श्रेयस ने 11 बॉल पर 18 और बार्टलेट ने 5 बॉल पर 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

IPL डेब्यू मैच में कोनोली के 44 बॉल पर 72* रन, विजय को 3 विकेट

गुजरात टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

गुजरात 162/6, विजय को 3 विकेट

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कोई फिफ्टी नहीं लगी। कप्तान शुभमन गिल ने 27 बॉल पर 39 और जोस बटलर ने 33 बॉल पर 38 रन बनाए।

ग्लेन फिलिप्स ने 17 बॉल पर 25 रन बनाए। जबकि पंजाब टीम के लिए मीडियम पेसर विजय कुमार वैशाक ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को 2 और मार्को यानसेन को 1 विकेट मिला।

पंजाब-गुजरात की प्लेइंग-11

पंजाब टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जावियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

गुजरात टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, राशिद खान, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज।

अन्य न्यूज़

Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER