CSK की जीत के बाद लीडरबोर्ड बदला: 445 रन के साथ राहुल फिर नंबर-1, सैमसन की टॉप-5 में एंट्री; पर्पल कैप की रेस में भूवी सबसे आगे
Published:
3 min read

साल 2013 में केएल राहुल ने IPL डेब्यू किया था । उन्होंने 2020 में ऑरेंज कैप जीती थी। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मंगलवार (5 मई) को खेला गया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है। KL राहुल 445 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बन गए, जबकि सैमसन ने 87 रन बनाकर टॉप 5 में एंट्री कर ली।
राहुल टॉप स्कोरर
केएल राहुल रन बनाने के मामले में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए हैं। DC के लिए खेलते हुए राहुल ने अब तक 10 मैच में 445 रन बना लिए हैं। हालांकि, इस मैच में वे सिर्फ 12 रन ही बना सके, लेकिन फिर भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली। अभिषेक 440 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

सैमसन टॉप-5 में
मुकाबले में संजु सैमसन अपनी दमदार पारी की बदौलत टॉप-5 में आ गए हैं। सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अब उनके 10 इनिंग में 402 रन हो गए हैं। उनका एवरेज 57 से ज्यादा है।
400+ रन वाले बैटर्स
इस सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में राहुल, अभिषेक, हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी और सैमसन शामिल हैं। क्लासन 425 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वैभव 404 रन के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

अभिषेक शर्मा Vs क्लासन
ऑरेंज कैप की रेस में आज कई बदलाव हो सकते हैं। हैदराबाद का अगला मैच पंजाब के खिलाफ है। ऐसे में अभिषेक शर्मा और क्लासन दोनों के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका रहेगा।
भुवी ऑन टॉप
पर्पल कैप के लिए टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके बराबर 17 विकेट अंशुल कंबोज के भी हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। कगिसो रबाडा 16 विकेट के साथ तीसरे, जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ चौथे और ईशान मलिंगा 15 विकेट के साथ 5वें नंबर पर हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..
15 साल की मेहनत रंग लाई: रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद नोट दिखाया, MI के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया
48 मैच के बाद भी कोई टीम प्लेऑफ में नहीं: ना ही कोई टीम बाहर हुई; IPL 2026 सिनेरियो पूरी तरह ओपन, देखें पॉइंट्स टेबल
अर्शदीप गर्लफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर दिखे: पंजाब टीम की बस में भी साथ थे, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये तो लव एक्सप्रेस है

