MI तीसरी जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में: लखनऊ को 6 विकेट से हराया, रोहित और रिकेल्टन की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई टीम को तेज शुरुआत दी। उन्होंने 65 बॉल पर 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 47वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच सोमवार (4 मई) को खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच को MI ने 6 विकेट से जीत लिया। इस सीजन में मुंबई की यह तीसरी जीत है। वह अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है।
मुंबई टीम 229/4, रोहित-रेयान की फिफ्टी
मैच में हार्दिक पंड्या की जगह मुंबई टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने संभाली। उन्होंने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ टीम ने 229 रन का टारगेट दिया, जिसे मुंबई टीम ने 4 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई टीम को तेज शुरुआत दी। उन्होंने 65 बॉल पर 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बदौलत MI टीम ने 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने 44 बॉल पर 84 और रेयान ने 32 बॉल पर 83 रन बनाए। रेयान ने 8 और रोहित ने 7 सिक्स लगाए।
आखिर में नमन धीर ने 12 बॉल पर नाबाद 23 रन बनाए। लखनऊ टीम के लिए एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को मिली।
लखनऊ टीम 228/5, पूरन की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। टीम के लिए निकोलस पूरन ने 21 बॉल पर 63 रन की पारी खेली, जिसमें 8 सिक्स और एक चौका लगाया। मिचेल मार्श ने 25 बॉल पर 44 और एडेन मार्करम ने 25 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए।
आखिर में हिम्मत सिंह ने 31 बॉल पर 40 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता एएम गजनफर, विल जैक और रघु शर्मा को मिली।
मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार
MI टीम ने अब तक 10 में से 3 मैच जीते हैं। 7 में उसे हार मिली है। इस तरह यह टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर काबिज है। उसे अभी 4 मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए MI को अब सभी 4 मैच जीतने होंगे। उसके बाद भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं रहेगी। तब नेट रनरेट का मामला फंस सकता है।
दूसरी ओर लखनऊ टीम है, जिसने 9 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं, जबकि 7 में हार मिली है। लखनऊ को भी प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो अपने बाकी बचे 5 मैच हर हाल में जीतने होंगे।
दोनों प्लेइंग-11:
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट।

