इंजरी की वजह से IPL से कई प्लेयर्स आउट-16697: आकाश दीप-हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, स्टार्क-फर्ग्यूसन-पथिराना शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 शुरू होने से पहले ही 12 प्लेयर्स इंजरी या निजी कारणों से शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसमें मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मथीशा पथिराना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कुछ तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसमें नाथन एलिस, सैम करन और आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
पूरे सीजन से बाहर हुए प्लेयर्स की लिस्ट
नाथन एलिस

सैम करन

हर्षित राणा

आकाश दीप

जैक एडवर्ड्स

शुरुआती मैच मिस करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
मिचेल स्टार्क

जोश हेजलवुड

पैट कमिंस

लॉकी फर्ग्यूसन

मथीशा पथिराना

मैथ्यू शॉर्ट

अथर्व अंकोलेकर

पहले फेज में 20 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा।

10 टीम के बीच टक्कर
IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमे आमने सामने होंगी। 16 दिसंबर, 2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह और अबू धाबी में एक मिनी-ऑक्शन हुआ। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
बांग्लादेशी प्लेयर्स के PSL खेलने पर सस्पेंस: BCB बोला- प्लेयर्स को भेजने का रिस्क नहीं उठा सकते, आखिरी फैसला सरकार लेगी
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था
अभिषेक की डक हैट्रिक से गंभीर को अपनी 3 जीरो याद आई: कोच गौतम बोले- इसी कारण अभिषेक को सपोर्ट किया, आज चैम्पियन हैं

