कोलकाता की इस सीजन में पहली जीत: राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू ने फिफ्टी लगाकर मैच फिनिश किया
Published: Updated:
3 min read

रिंकू सिंह ने 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। रिंकू ने ही मैच फिनिश किया।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच रविवार (19 अप्रैल) को खेला गया। ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच को कोलकाता ने 4 विकेट से जीत लिया। यह KKR की इस सीजन में पहली जीत है।
मैच में राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 156 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में कोलकाता टीम ने 6 विकेट गंवाकर 161 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
कोलकाता 161/6, रिंकू की फिफ्टी
मैच में कोलकाता टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 37 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। रिंकू ने ही मैच फिनिश किया और सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई।
उनके साथ अनुकूल रॉय ने 16 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए। दोनों के बीच 37 बॉल पर नाबाद 76 रन की पार्टनरशिप हुई। राजस्थान टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज को 1-1 विकेट मिला।
राजस्थान टीम 155/9
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान टीम ने 9 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। जबकि यशस्वी जायसवाल ने 29 बॉल पर 39 रन बनाए। दोनों ने 2-2 सिक्स लगाए।
कोलकाता टीम के लिए 5 विकेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने लिए। वरुण को 3 और नरेन को 2 सफलता मिली। पेसर कार्तिक त्यागी ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।
कोलकाता टीम 9वें नंबर पर
राजस्थान टीम का यह छठवां मैच रहा। उसने अब तक 6 में से 4 मैच जीते और 2 हारे हैं। यह टीम अभी 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसका नेट रनरेट अब भी काफी बेहतर है।
जबकि कोलकाता टीम की इस सीजन में यह पहली जीत है। उसने 7 में से 5 मैच हारे हैं। KKR ने 1 मैच जीता और एक बेनतीजा रहा था। यह टीम 3 पॉइंट के साथ 9वें नंबर पर आ गई है।
दोनों प्लेइंग-11:
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी दहिया और नवदीप सैनी।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट सब: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह और यश राज पुंजा।

