IPL 2026 का पहला सुपर ओवर KKR और LSG के बीच: कोलकाता की दूसरी जीत; रिंकू ने 83 रन की पारी खेली; नरेन को सुपर ओवर में 2 विकेट
Published:
3 min read

रिंकू ने 51 बा्ॅल पर नाबाद 83 रन की पारी खेली। (फोटो सोर्स:IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का पहला सुपरओवर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ। इस सीजन के 38वें मुकाबले में हुए सुपर ओवर में KKR ने जीत हासिल की। यह मुकाबला Ekana Cricket Stadium में खेला गया। टॉस जीत कर LSG ने गेंदबाजी का फैसला लिया। KKR ने 20 ओवर में 156 का टारगेट दिया। हालांकि, LSG अपने 8 विकेट गंवाकर 155 रन ही बना सका। ऐसे में सुपर ओवर का ऑप्शन दिया गया। इसमें KKR ने सीजन की दूसरी जीत हासिल की। वहीं, LSG पांचवीं बार हार गई।
रिंकू ने 83 रन की पारी खेली
KKR की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 73 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। इस मुश्किल स्थिति में रिंकू ने जिम्मेदारी संभाली और 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाकर टीम को संभाला। रिंकू की इस पारी की बदौलत KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। दूसरी ओर, LSG के गेंदबाज मोहसिन खान ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए

शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ
156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 42 रन बनाए, जबकि एडन मार्करम ने 31 रनों की अहम पारी खेली।आखिरी ओवर में टीम को 17 रन चाहिए थे और गेंदबाजी के लिए कार्तिक त्यागी आए। पहली गेंद पर 1 रन बना, इसके बाद लगातार दो गेंदें नो-बॉल रहीं। फ्री हिट पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए।
अब अंतिम तीन गेंदों पर 8 रन की जरूरत थी। चौथी गेंद पर 1 रन आया और पांचवीं गेंद खाली गई। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, तभी मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मैच के टाई होने के बाद फैसला सुपर ओवर में गया, जहां KKR ने सुपर ओवर में LSG की टीम पूरी तरह दबाव में दिखी और सिर्फ 1 रन ही बना सकी। KKR के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए और LSG को इसके जवाब में KKR की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल मैदान पर उतरे। रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
कोलकाता की दूसरी जीत
कोलकाता जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई। टीम को 8 मैच में 2 जीत और 5 हार मिली है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। वहीं लखनऊ 10वें नंबर पर आ गई है, टीम को 8 मैच में 6 हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ को बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे।

