मुकुल चौधरी की पारी के बाद इमोशनल हुए संजीव गोयनका: मैदान पर गले लगाकर खुशी का इजहार किया, माथा चूमा, वीडियो वायरल
Published:
2 min read

मुकुल चौधरी डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट के लिए खेलते हैं।(फोटो सोर्स -@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क.IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के बाद एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जब टीम के ओनर संजीव गोयनका ने मैच के हीरो मुकुल चौधरी को गले लगाकर उनकी तारीफ की। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली इस जीत ने न सिर्फ टीम को आगे बढ़ाया, बल्कि मुकुल को एक नया स्टार भी बना दिया।
LSG और KKR के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांच से भरा रहा। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए।जब LSG इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो शुरुआत ठीक रही लेकिन बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ा गई। एक समय स्कोर 128/7 हो गया था और ऐसा लग रहा था कि मैच अब हाथ से निकल गया है।इसी मुश्किल समय में मुकुल चौधरी क्रीज पर आए और उन्होंने बिना दबाव में आए शानदार बल्लेबाजी की। मुकुल ने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे।
मुकुल को गले लगाया
मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने सबका दिल जीत लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका खुद मैदान पर आए और मुकुल से काफी देर तक बात की। उन्होंने मुकुल को गले लगाया और उनके माथे पर किस भी किया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर से वायरल हो गया।
दिलचस्प बात यह रही कि मुकुल सम्मान दिखाने के लिए संजीव गोयनका के पैर छूने जा रहे थे, लेकिन गोयनका ने उन्हें रोक लिया और प्यार से गले लगा लिया। इससे यह साफ दिखा कि टीम में खिलाड़ियों और मालिक के बीच कितना अच्छा रिश्ता है।
LSG पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई
इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते और 1 हारा है।

