जन्म से पहले ही पापा ने तय कर लिया था कि मैं क्रिकेटर बनूंगा: मैच विनर मुकुल चौधरी बोले- घर की हालत ठीक नहीं थी; MS धोनी रोल मॉडल हैं
Published:
5 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। यह मैच लखनऊ टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच मुकुल चौधरी ने अपनी जर्नी शेयर की। ये वही मुकुल हैं जिन्होंने KKR के खिलाफ उस समय क्रीज संभाली, जब टीम 104 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। मुश्किल सिचुएशन में उन्होंने सिर्फ 27 बॉल में नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने कहा- मेरे जन्म से पहले ही पापा ने तय कर लिया था कि मैं क्रिकेटर बनूंगा।
MS धोनी जैसा खेलना है
मुकुल ने 12 या 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल मॉडल मानते हैं। मुकुल ने कहा- जर्नी सच में मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गई थी। पापा का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। उस समय हमारे घर की हालत ठीक नहीं थी। इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर पाया। करीब 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उस वक्त ज्यादा अकादमी नहीं थीं। सीकर में एक अकादमी नई खुली थी। वहीं मैंने 5-6 साल ट्रेनिंग की। इसके बाद मैं जयपुर चला गया। आगे बढ़ने के लिए बड़ा लेवल जरूरी था।
टी20 क्रिकेट फास्ट गेम
मुकुल ने बताया - पिछले साल मुझे लगा कि टी20 क्रिकेट काफी तेज हो गया है। इसलिए मुझे ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है। इसके लिए मैं 3-4 महीने गुरुग्राम में रहा। दिल्ली में मैच खेले। मुझे काफी फायदा मिला। मेरे पापा बताते हैं कि अंडर-19 में यूपी के खिलाफ एक लो स्कोरिंग मैच में मैंने रन बनाए थे। उसी दिन उन्हें लगा कि मैं कुछ बड़ा कर सकता हूं।
प्रेशर? व्हाट प्रेशर?
मुकुल ने कहा - लाइट्स में यह मेरा सिर्फ दूसरा मैच था। प्रेशर जरूर होता है। मैं इसे मौके की तरह देखता हूं। मुझे लगता है भगवान ने मुझे मौका दिया है। बचपन से ही मैं अटैकिंग क्रिकेट खेलता आया हूं। अब अपने गेम को और अच्छे से समझता हूं। मैं झुंझुनूं से आता हूं। यहां से बहुत लोग सेना में जाते हैं। ये जज्बा मेरे भी खून में है। मैं यहां मैदान पर खेल रहा हूं। असली सेवा तो हमारे जवान बॉर्डर पर करते हैं।
हेलीकॉप्टर शॉट खेला
मुकुल ने सिर्फ 27 बॉल में नाबाद 54 रन बनाए। इस इनिंग में 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे। जब मुकुल क्रीज पर आए तब तक टीम 95 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। जीत के लिए उसे 77 रन की जरूरत थी। शुरुआत में उन्होंने संभलकर खेला। इसके बाद अटैकिंग बैटिंग की । 17वें ओवर में उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छक्का लगाया। ये शॉट देखकर लगा कि वे अपने आइडियल MS से काफी इंस्पायर हैं।
LSG 182/7
मैच में कोलकाता टीम ने 182 रन का टारगेट दिया था। जवाब में लखनऊ की टीम 7 विकेट पर चेज कर लिया। LSG के लिए आयुष बदोनी ने 34 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। आखिर में मुकुल चौधरी ने मैच फिनिश किया और हारी बाजी पलट दी।
आखिरी 4 ओवर में 54 रन की दरकार थी और 7 विकेट हो चुके थे। मुकुल 6 बॉल पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे। आखिर में मुकुल ने आवेश खान के साथ 21 बॉल पर नाबाद 54 रन की पार्टनरशिप की। इसमें अकेले मुकुल ने 52 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
मुकुल ने अपनी पारी में 7 छक्के और 2 चौके लगाए। KKR टीम के लिए अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

