कगिसो रबाडा पर GT कैंप में सिगरेट पीने का आरोप: VIDEO वायरल, 2025 में ड्रग्स के चलते 1 महीने का बैन लगा था
Published:
1 min read

रबाडा ने अप्रैल 2026 तक IPL के 90 मैचों में कुल 129 विकेट लिए हैं।(फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. कगिसो रबाडा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि, राज एक्सप्रेस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सपोर्ट स्टाफ के लोग भी साथ दिख रहे
इस वीडियो में कुछ और खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लोग भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान साफ नहीं हो पाई है। फिर भी, इस घटना ने खेल के प्रोफेशनलिज्म और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रबाडा का यह विवाद इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह पहले भी एक मामले में फंस चुके हैं। साल 2025 में उन्हें ड्रग्स की वजह से एक महीने के लिए बैन कर दिया गया था। यह बैन South African Institute for Drug-Free Sport ने लगाया था। उस समय उन्हें IPL 2025 बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

6 मैच में 10 विकेट
IPL 2026 में रबाडा ने अब तक 6 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

