इंटरनेशनल क्रिकेट जैसा है IPL: पोंटिंग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं, IPL में भी प्रेशर वाले मैच होते हैं
Published:
1 min read

श्रेयस अय्यर के साथ रिकी पोंटिंग। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और अब पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ एक T20 टूर्नामेंट नहीं है। उनके मुताबिक, IPL के मुकाबले उतने ही दबाव वाले और रोमांचक होते हैं जितने इंटरनेशनल मैच रहते हैं। इसी वजह से टीम इंडिया भी इससे सीखती है।
इंडिया अच्छी तैयारी के साथ आती है
टीम इंडिया ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इसके बाद पोंटिंग ने कहा- टीम इंडिया अब T20 ही नहीं, बल्कि सभी व्हाइट‑बॉल फॉर्मेट में बहुत मजबूत है। IPL में हर मैच जरुरी होता है। खिलाड़ी वहां बड़े-बड़े मुकाबलों का सामना करते हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस और क्रिकेट की समझ दोनों और ज्यादा अच्छी होती हैं। IPL के मैच इंटरनेशनल मैच जितने ही बड़े होते हैं। इसलिए टीम इंडिया भी हमेशा अच्छी तैयारी के साथ आती है।


