इंजरी की वजह से IPL से कई प्लेयर्स आउट: एलिस-एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर, स्टार्क-कमिंस-हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 शुरू होने से पहले ही फॉरेन प्लेयर्स इंजरी के कारण सीजन या शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे। नाथन एलिस और जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैच के लिए अवेलबल नहीं हैं।
नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पेसर नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ में खरीदा था। अभी तक टीम ने रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
सैम करन

राजस्थान रॉयल्स (RR) के सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। इस सीजन में वे पहली बार (RR) के लिए खेलने वाले थे।
लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं। फैमिली के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक ले रहे हैं। वे दूसरे फेज में पंजाब किंग्स (PBKS) को ज्वाइन कर सकते हैं।
जैक एडवर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी पैर की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वे इस साल IPL डेब्यू करने वाले थे।
मिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके वर्कलोड को देखते हुए ये फैसला लिया है।
पैट कमिंस

SRH के कप्तान पैट कमिंस भी बैक इंजरी से परेशान हैं। शुरुआती मैच के लिए अवेलेबल नहीं हैं। उनकी जगह ईशान किशन कप्तानी करेंगे।
जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड भी इंजरी से परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे टूर्नामेंट के शुरुआती फेज के लिए अवेलेबल नहीं होंगे।
पहले फेज में 20 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शेड्यूल अनाउंस कर दिया गया है। टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। पहले फेज में 20 मैच होंगे। पहला फेज 12 अप्रैल तक चलेगा।

टूर्नामेंट का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा।
10 टीम के बीच टक्कर
IPL 2026 में एक बार फिर 10 टीमे आमने सामने होंगी। 16 दिसंबर, 2025 को सऊदी अरब के जेद्दाह और अबू धाबी में एक मिनी-ऑक्शन हुआ। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई।

IPL 2025 का टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
बांग्लादेशी प्लेयर्स के PSL खेलने पर सस्पेंस: BCB बोला- प्लेयर्स को भेजने का रिस्क नहीं उठा सकते, आखिरी फैसला सरकार लेगी
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था
अभिषेक की डक हैट्रिक से गंभीर को अपनी 3 जीरो याद आई: कोच गौतम बोले- इसी कारण अभिषेक को सपोर्ट किया, आज चैम्पियन हैं

