इस IPL में गुजरात की 5वीं जीत: RCB को 16 ओवर में 4 विकेट से हराया; जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

राहुल तेवतिया 17 बॉल पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 42वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच गुरुवार (30 अप्रैल) को खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच को गुजरात टीम ने 15.5 ओवर में ही 4 विकेट से जीत लिया। यह इस टीम की 5वीं जीत है। जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 12 रन बनाए, 2 विकेट और 3 कैच भी लिए।
गुजरात टीम 158/6 (15.5 ओवर)
मैच में गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। जवाब में बेंगलुरु टीम ने 156 रन का टारगेट सेट किया, जिसे गुजरात टीम ने 6 विकेट पर 15.5 ओवर में ही चेज कर लिया।
कप्तान गिल ने 18 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 4 चौके लगाए। जोस बटलर ने 19 बॉल पर 39 रन बनाए। उन्होंने 4 सिक्स और 2 चौके लगाए। राहुल तेवतिया 17 बॉल पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। RCB के लिए पेसर भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट लिए।
बेंगलुरु टीम 155/10
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए RCB टीम 155 रन बनाकर ऑलआउट हुई। देवदत्त पडिक्कल ने 24 बॉल पर 40 रन बनाकर टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली ने 13 बॉल पर 28 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
गुजरात टीम के लिए अरशद खान ने 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली।
RCB टीम दूसरे नंबर पर
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते और 3 हारे हैं। इस तरह टीम के 12 पॉइंट्स हैं।
दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम है, जिसने 9 में से 5 मैच जीते और 4 हारे हैं। यह टीम अभी 8 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है।
दोनों प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु और कुलवंत खेजरोलिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट सब: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।

