कोलकाता की 5वीं हार: गुजरात 5 विकेट से तीसरा मैच जीती, कप्तान गिल की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 25वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शुक्रवार (17 अप्रैल) को खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच को गुजरात टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। यह इस टीम की तीसरी जीत और कोलकाता की 5वीं हार है। GT के कप्तान शुभमन गिल ने मैच विनिंग फिफ्टी लगाई।
गुजरात 181/5, गिल की फिफ्टी
मैच में कोलकाता टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। इसके बाद KKR ने 181 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में गुजरात टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
गिल ने 50 बॉल पर 86 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 सिक्स और 8 चौके लगाए। जोस बटलर ने 15 बॉल पर 25 और साई सुदर्शन ने 16 बॉल पर 22 रन बनाए। आखिर में ग्लेन फिलिप्स 16 बॉल पर 19 रन रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली।
KKR टीम 180/10 , ग्रीन की फिफ्टी
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए KKR टीम की शुरुआत खराब रही थी। उसने 32 रन पर 3 विकेट गंवाए। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने रोवमैन पॉवेल के साथ 43 बॉल पर 55 रन की पार्टरनशिप की। फिर अनुकूल रॉय के साथ 23 बॉल पर 60 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
ग्रीन ने 55 बॉल पर 79 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 सिक्स और 7 चौके लगाए। पॉवेल ने 20 बॉल पर 27, टिम सीफर्ट ने 14 बॉल पर 19 और रमनदीप सिंह ने 8 बॉल पर 17 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को 2-2 सफलता मिली।
KKR अब तक कोई मैच नहीं जीती
इस सीजन में गुजरात टीम का यह 5वां मैच रहा। इस टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। यह टीम अभी 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। जबकि कोलकाता टीम ने 6 में से 4 मैच हारे और 1 बेनतीजा रहा है। यह टीम1 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।
पथिराना यह मैच नहीं खेले
मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट से NOC मिल गया है, लेकिन लॉजिस्टिक्स कारणों से वो यह मैच नहीं खेल सके।
दोनों प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुतार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत।
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और मनीष पांडे।

