एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL फाइनल नहीं होगा: टिकट विवाद बना बड़ी वजह, BCCI प्लेऑफ मैच किसी दूसरे शहर में रखने पर विचार कर रही
Published:
2 min read

IPL 2026 मे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI IPL 2026 के फाइनल और प्लेऑफ मैच बेंगलुरु से बाहर करने पर विचार कर रहा है। दरअसल, राजनीति से जुड़े टिकट विवाद की वजह से ऐसा करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल है कि क्या बेंगलुरु का मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों की मेजबानी कर पाएगा या नहीं? IPL के आयोजक BCCI इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही फाइनल वेन्यू का ऐलान किया जा सकता है।
क्या है मामला
दरअसल, इस पूरे मामले की जड़ एक राजनीतिक विवाद है, जो विधायकों को टिकट देने को लेकर शुरू हुआ। कुछ विधायकों ने मांग की थी कि उन्हें IPL मैचों के लिए ज्यादा फ्री टिकट दिए जाएं। उनका कहना था कि वे VIP हैं और उन्हें आम लोगों की तरह लाइन में खड़ा नहीं होना चाहिए। इस बयान के बाद मामला काफी बढ़ गया और चर्चा का विषय बन गया।

3 कॉम्प्लीमेंट्री टिकट देने का हुआ था वादा
स्थिति को संभालने के लिए सरकार की ओर से एक समझौता किया गया, जिसमें हर MLA, MLC और MP को तीन-तीन कॉम्प्लीमेंट्री टिकट देने का फैसला लिया गया। लेकिन इसके बाद भी विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। बाद में यह भी साफ किया गया कि ये टिकट ट्रांसफरेबल नहीं होंगे, यानी इन्हें सिर्फ नेता या उनके परिवार के सदस्य ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैचों को अलग स्टेट में बांटा जा सकता
इन सब विवादों के चलते BCCI को लगता है कि बेंगलुरु में मैच आयोजित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए अब यह संभावना जताई जा रही है कि फाइनल और प्लेऑफ मैच किसी दूसरे शहर में कराए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मैचों को अलग-अलग स्टेट में बांटा जा सकता है।इस बीच (RCB) का परफॉर्मेंस काफी अच्छा चल रहा है। टीम ने 9 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

