IPL 2026 फाइनल के दिन पाकिस्तान Vs ऑस्ट्रेलिया मैच: कमिंस, स्टार्क और हेड की अवेलेबिलिटी पर सवाल, फ्रेंचाइजी की टेंशन बढ़ी
Published:
2 min read

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का ऐलान किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ODI सीरीज का शेड्यूल तय होते ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, IPL 2026 सीजन का फाइनल 31 मई को होना है। उसी दिन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला वनडे भी खेला जाएगा। इस टकराव ने IPL टीमों की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई स्टार प्लेयर्स IPL खेल रहे हैं। उन्हें नेशनल ड्यूटी यानी इस सीरीज के लिए लौटना पड़ सकता है।

इन टीमों को नुकसान
सबसे ज्यादा असर पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जैसी टीमों पर पड़ सकता है। इन टीमों मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट और जोश हेजलवुड जैसे स्टार प्लेयर खेल रहे हैं।
यदि इन प्लेयर्स में से किसी की भी टीम IPL फाइनल में पहुंचती है और वे नेशनल ड्यूटी के लिए चले जाते हैं तो IPL फ्रेंचाइजीज को नुकसान होगा। सबसे ज्यादा असर पंजाब टीम में देखेने को मिल सकता है। इसके 5 प्लेयर ऑस्ट्रेलिया से हैं।

3 मैच की वनडे सीरीज
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। इस सीरीज का पहला मैच लाहौर में 31 मई को खेला जाएगा। IPL का फाइनल भी उसी दिन खेला जाएगा। इसके बाद बाकी मैच 2 और 4 जून को होंगे। ऐसे में अगर कोई टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसके ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का खेलना मुश्किल हो सकता है।
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कुछ सीनियर प्लेयर्स को आराम दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो IPL टीमों को राहत मिल सकती है, लेकिन अभी तक ऑफिशियली फैसला नहीं आया है।


