CSK की लगातार दूसरी जीत: दिल्ली को 17.3 ओवर में 8 विकेट से हराया, संजू की नॉटआउट फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 बॉल पर नाबाद 114 रन की पार्टनरशिप हुई। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मंगलवार (5 मई) को खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच को चेन्नई टीम ने 15 बॉल बाकी रहते ही 8 विकेट से जीत लिया। ओपनर संजू सैमसन ने नॉटआउट फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई।
मैच में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली टीम ने 156 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में चेन्नई टीम ने 17.3 ओवर में ही चेज कर लिया।
चेन्नई टीम 159/2, संजू की फिफ्टी
CSK ने 2 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। ओपनर संजू ने 52 बॉल पर नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस दौरान 6 सिक्स और 7 चौके लगाए। उनके साथ कार्तिक शर्मा 31 बॉल पर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 66 बॉल पर नाबाद 114 रन की पार्टनरशिप हुई। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट लिया।
दिल्ली टीम 155/6
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 7 विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की बैटिंग फ्लॉप रही है। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 बॉल पर 38 रन बनाए। आखिर में समीर रिजवी ने 24 बॉल पर 40 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
चेन्नई टीम के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन को 1-1 सफलता मिली।
चेन्नई छठवें और दिल्ली 7वें नंबर पर
प्लेऑफ के लिए दिल्ली-चेन्नई दोनों टीम को यह मैच जीतना जरूरी था। 5 बार की चैम्पियन CSK पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है। इस टीम ने 10 में से 5 मैच जीते और 5 हारे हैं। इस टीम के अभी 10 पॉइंट हैं।
यह मैच हारकर दिल्ली का हाल बुरा हो गया है। उसने भी 9 में से 4 मैच जीते और 6 हारे हैं। दिल्ली 7वें नंबर पर है। चेन्नई टीम का नेट रनरेट 0.151 और DC का माइनस में -0.949 हो गया है।
प्लेऑफ के लिए 16 पॉइंट्स जरूरी
दरअसल, IPL प्लेऑफ के लिए हर एक टीम को 16 पॉइंट करने होते हैं। 14 पॉइंट्स में भी टीमें क्वालिफाई कर लेती हैं, लेकिन यहां नेट रनरेट का मामला भी फंसने का डर रहता है। 16 में कन्फर्म क्वालिफिकेशन होती है।
दिल्ली और चेन्नई को अभी 4-4 मैच और खेलने हैं। यदि प्लेऑफ में अपनी एंट्री पक्की करनी है, तो चेन्नई को 3 और दिल्ली को सभी 4 मैच जीतने होंगे। तब यह टीम 16 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर सकेगी।
दोनों प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब: विपराज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी और डेविड मिलर।

