CSK चौथी जीत के साथ छठवें नंबर पर: मुंबई को 8 विकेट से हराया, गायकवाड़-कार्तिक की फिफ्टी; कम्बोज को 3 विकेट
Published: Updated:
3 min read

चेन्नई टीम के लिए कप्तान गायकवाड़ ने 48 बॉल पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शनिवार (2 मई) को खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मैच को CSK ने 8 विकेट से जीत लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने नाबाद फिफ्टी लगाई। जबकि बॉलिंग में अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट लिए। गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चेन्नई टीम 160/2 (18.1 ओवर)
मैच में मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद MI ने 160 रन का टारगेट सेट किया, जिसे चेन्नई टीम ने 2 विकेट पर 18.1 ओवर में ही चेज कर लिया।
चेन्नई टीम के लिए कप्तान गायकवाड़ ने 48 बॉल पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। कार्तिक शर्मा ने 40 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाए। इसमें 3 सिक्स और 4 चौके लगाए। उर्विल पटेल ने 12 बॉल पर 24 और संजू सैमसन ने 9 बॉल 11 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट लिए।
मुंबई टीम 159/7, नमन की फिफ्टी
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई टीम 7 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। उसने एक रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। यहां से नमन धीर ने रेयान रिकेल्टन के साथ 32 बॉल पर 58 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। इसके बाद नमन ने सूर्यकुमार यादव के साथ 40 और हार्दिक पंड्या के साथ 25 रन की पार्टनरशिप की।
नमन ने 37 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। जबकि रेयान ने 24 बॉल पर 37 रन बनाए। चेन्नई टीम के लिए अंशुल कम्बोज और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए। रामाकृष्णा घोष और जेमी ओवरटन को 1-1 सफलता मिली।
चेन्नई 3 और मुंबई 2 मैच जीती
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर पहुंच गई है। इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 4 जीते और 5 हारे हैं। इस तरह टीम के 8 पॉइंट्स हैं।
दूसरी ओर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम है, जिसने 9 में से 2 मैच जीते और 7 हारे हैं। यह टीम अभी 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। MI टीम की यह लगातार तीसरी हार है।
दोनों प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह।
मुंबई इंडियंस: विल जैक, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
इम्पैक्ट सब: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर और अश्विनी कुमार।

