बैट स्पॉन्सरशिप: रिपोर्ट- विराट को हर साल 12 करोड़ से ज्यादा मिलते हैं; IPL में बिना LOGO के बैट से क्यों खेले ईशान
Published:
1 min read

विराट कोहली की MRF के साथ बैट स्पॉन्सरशिप डील क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी डील मानी जाती है। यह लगभग 8 साल का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का 17वां मैच 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। इस मैच में SRH के ईशान किशन जब बैटिंग कर रहे थे तो हर किसी की नजर उनके बैट पर टिक गई। दरअसल, किशन जिस बैट का इस्तेमाल कर रहे थे, उस पर स्पॉन्सर लोगो (Sponsor LOGO) नहीं था।
ऐसा क्यों हुआ होगा?
दरअसल, आमतौर पर क्रिकेटर्स जिन बैट्स का इस्तेमाल करते हैं, उस पर मेकर्स या स्पॉन्सर के LOGO लगे होते हैं। साधारण तौर पर आप इसे कंपनी स्टीकर भी कह सकते हैं। क्रिकेटर्स के बैट पर यह LOGO यूं ही यानी मुफ्त में नहीं लगाए जाते, बल्कि इसके पीछे कंपनी और क्रिकेटर्स की डील यानी कॉन्ट्रैक्ट होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- ईशान का स्पॉन्सर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट या तो खत्म हो गया होगा, या मुमकिन है कोई और वजह रही होगी।
बहरहाल, इस घटना के आधार पर ‘राज एक्सप्रेस’ यहां आपको हमारे स्टार क्रिकेटर्स की बैट स्पॉन्सरशिप फीस बता रहा है। यह अनुमान कई मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लगाया गया है।



