आइडल से यादगार मुलाकात: आयुष म्हात्रे बोले- रोहित ने घर बुलाकर 2 घंटे बात की; मेरा तो सपना साकार हो गया
Published:
3 min read

रोहित शर्मा और आयुष म्हात्रे दोनो मुंबई के रहने वाले हैं। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. आयुष म्हात्रे ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ अपनी खास मुलाकात को याद किया। भारत अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष ने बताया कि कैसे उनके आइडल रोहित शर्मा ने उन्हें अपने घर बुलाया और करीब 2 घंटे तक उनसे बात की। यह मुलाकात उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसी थी।
आपसे मिलने कहीं भी आ सकता हूं
आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा- बचपन से ही मैं रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानता आया हूं। मुझे हमेशा से उनकी बैटिंग और खेलने का तरीका बहुत पसंद रहा है। एक बार मैंने रोहित के लिए इमोशनल नोट भी लिखा था, जब रणजी ट्रॉफी में मेरी टीम में जगह नहीं बन पाई थी।
आयुष आगे कहते हैं- पिछले साल, जब मैं इंग्लैंड दौरे पर जाने वाला था, तो मैंने सोचा कि क्यों न रोहित भैया से कुछ सलाह ली जाए। मैंने भैया को एक सिंपल मैसेज किया और मिलने की इच्छा जताई। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे इतना जल्दी जवाब मिलेगा, लेकिन रोहित ने खुद मुझे कॉल कर लिया।

क्या तुम विरार से मुझसे मिलने आओगे
जब रोहित ने मुझसे पूछा- कि आप कहां रहते हो। मैंने बताया कि मैं विरार में रहता हूं। इस पर उन्होंने मजाक में पूछा, “क्या तुम विरार से मुझसे मिलने आओगे?” म्हात्रे तुरंत कहा-मैं कहीं भी आ सकता हूँ, बस आपसे मिलना है।”
शुरुआत में रोहित ने कहा कि हम वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं, लेकिन आयुष कहा कि मैं आमने-सामने मिलकर बात करना चाहता हूँ। इसके बाद रोहित ने मुझे अपने घर का पता दिया और अगले दिन मैं उनसे मिलने गया।

मुझे यकीन नहीं हुआ
आयुष ने कहा- मैं करीब 2 घंटे तक रोहित के साथ बैठा और क्रिकेट के बारे में बातें करता रहा। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि मेरा आइडल मुझे इतना समय दे रहा था। मुझे समय का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कब 2 घंटे निकल गए। मैंने इस दिन को अपनी जिंदगी का “ड्रीम डे” बताया। यह पल मैं कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने आइडल से मिले और उनसे सीखने का मौका पाए।

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया
अगर मेरे करियर की बात करें, तो मैंने इस साल भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया, जो मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि IPL 2026 में मेरा प्रदर्शन अभी तक खास नहीं रहा है। मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहा हूँ।

रोहित शर्मा ने IPL 2026 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाकर की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

