शाहरुख को सैलरी काटनी चाहिए: KKR के कैमरून ग्रीन पर अश्विन बोले- पूरे ओवर नहीं डाल सकते तो पैसों में कटौती करो
Published:
3 min read

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। (फोटो सोर्स -@CA)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन को लेकर सवाल उठाए हैं। अश्विन का कहना है - अगर ग्रीन अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं फेंकते हैं तो टीम के पास उनकी सैलरी में कटौती करने का अधिकार होना चाहिए। ग्रीन IPL हिस्ट्री में सबसे महंगे फॉरेन प्लेयर हैं।

सैलरी काट दो
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा - अभी भी साफ नहीं है कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्रीन को IPL में अपने पूरे 4 ओवर फेंकने की मंजूरी देगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को नुकसान हो सकता है। बोर्ड टेस्ट क्रिकेट को प्रायोरिटी देता है। ऐसे में ग्रीन के वर्कलोड को लिमिटेड किया जा सकता है। वे IPL में बॉलिंग कम कर सकते हैं।

अश्विन ने कहा- IPL फ्रेंचाइजी को अपने कॉन्ट्रैक्ट्स में कुछ शर्तें शामिल करनी चाहिए। अगर कोई प्लेयर पूरा परफॉर्मेंस नहीं दे पाता है तो उसकी फीस में कटौती की जानी चाहिए। मान लो आप शाहरुख खान हैं। आपने प्लेयर पर 25 करोड़ खर्च किए। फिर वही प्लेयर आकर बोले कि आज मैं सिर्फ 1 ओवर डालूंगा या सिर्फ 10 बॉल ही करूंगा तो आपको कैसा लगेगा। टीम को सैलरी कम करने का अधिकार होना चाहिए।

T20 वर्ल्ड कप में ग्रीन
कैमरून ग्रीन ने हाल के मैच में ज्यादा बॉलिंग नहीं की है। T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने सिर्फ 2 मैच में 3 ओवर डाले और 1 विकेट लिया।
महंगे फॉरेन प्लेयर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। वह IPL हिस्ट्री में सबसे महंगे फॉरेन प्लेयर हैं। KKR 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
बांग्लादेशी प्लेयर्स के PSL खेलने पर सस्पेंस: BCB बोला- प्लेयर्स को भेजने का रिस्क नहीं उठा सकते, आखिरी फैसला सरकार लेगी
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था
अभिषेक की डक हैट्रिक से गंभीर को अपनी 3 जीरो याद आई: कोच गौतम बोले- इसी कारण अभिषेक को सपोर्ट किया, आज चैम्पियन हैं

