मेरे खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं: अजिंक्य रहाणे का क्रिटिक्स को जवाब, कहा - मुझे फर्क नहीं पड़ता, वो अच्छा बोलें या बुरा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के छठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हराया। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्रिटिक्स को जवाब दिया। रहाणे ने कहा- जो लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर सवाल कर रहे हैं। वे या तो क्रिकेट समझते ही नहीं हैं या फिर मेरे खिलाफ कोई एजेंडा चला रहे हैं।

बेकार की बातें करते हैं
जिंक्स के नाम से मशहूर रहाणे ने कहा - 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा। जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। लगता है वो मैच नहीं देख रहे या फिर बस बेकार की बातें कर रहे हैं। शायद मेरा खेलना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। ये लोग मुझसे जलते हैं। फिन एलन के साथ मेरी पार्टनरशिप काफी अच्छी रही। पावरप्ले में आपको बिना डरे खुलकर खेलना पड़ता है। स्ट्रगल भी होता है। वो भी ठीक है।

मुझे फर्क नहीं पड़ता
कप्तान रहाणे ने कहा - मेरा इरादा बिल्कुल साफ था। कभी-कभी बैटर को लय नहीं मिलती। ये बिल्कुल नॉर्मल है। जो लोग बातें कर रहे हैं वो खेल समझ नहीं पा रहे हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैं अपने गेम में इतना सुधार कर पाऊंगा। मुझे फर्क नहीं पड़ता वो अच्छा बोलें या बुरा। कम से कम मेरे बारे में बात तो कर रहे हैं।

मैच का हाल भी जान लीजिए
इस मैच में KKR को SRH के हाथों 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। रहाणे अपने 200वें IPL मैच में सिर्फ 10 बॉल में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। KKR की टीम 227 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 161 रन पर ऑलआउट हो गई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

