IPL का वो फाइनल जो 3 दिन चला: रात 3 बजे कप्तान-टीम को ट्रॉफी मिली; क्या इस मैच के बारे में आप नहीं जानना चाहेंगे
Published:
3 min read

CSK ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया और अपना पांचवां IPL खिताब जीता। मैच रात 1:35 बजे खत्म हुआ और कप्तान एमएस धोनी ने करीब 3 बजे ट्रॉफी उठाई।
स्पोर्ट्स डेस्क . क्रिकेट में बारिश कई बार मैच का मजा किरकिरा कर देती है। IPL में भी बारिश का खेल पर असर कोई नई बात नहीं है। हालांकि 2023 का फाइनल कुछ ऐसा रहा, जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।
यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। मुकाबला बारिश की वजह से पूरे तीन दिन तक चला। IPL के अब तक 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और 19वां सीजन चल रहा है, लेकिन आज तक ऐसा फाइनल कभी देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि फैंस ने मजाक में इस मैच को टेस्ट मैच से भी बड़ा बता दिया।
तीन दिन फाइनल कैसे चला
यह फाइनल 28 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण उस दिन टॉस भी नहीं हो सका। इसके बाद मैच को रिजर्व डे यानी 29 मई के लिए टाल दिया गया।
29 मई को खेल शुरू हुआ, लेकिन बारिश ने फिर खेल बिगाड़ दिया। दूसरी पारी के दौरान ओवर कम करके मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया। बारिश की वजह से मैच रात देर तक चलता रहा और आखिरकार यह मुकाबला 30 मई की रात 1:35 बजे खत्म हुआ। इस तरह यह IPL इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बन गया।

मैच का हाल
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम शुरुआत अच्छी रही। सुदर्शन ने 96 शुभमन गिल ने 39 और रिद्धिमान शाह ने 54 रन की पारी खेली।
बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने अच्छी ओपनिंग दी। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने तेज 27 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन की अहम पारी खेली। अंबाती रायडू ने भी 19 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा।

आखिरी ओवर का रोमांच
मैच का सबसे बड़ा रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा ने गेंदबाजी की, लेकिन फिर रवींद्र जडेजा ने मैच पलट दिया।
जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर CSK को 5 विकेट से जीत दिला दी।

धोनी का इमोशनल मोमेंट
मैच खत्म होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने करीब रात 3 बजे ट्रॉफी उठाई। उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि फैंस के प्यार की वजह से वह एक और सीजन खेलने की कोशिश करेंगे।

