बुमराह फरारी जैसे, इंजन ठीक तो कार परफॉर्म करेगी: बॉलिंग कोच बोले- जस्सी वर्ल्ड नंबर 1 बॉलर, हम हर कॉम्बिनेशन ट्राई करेंगे
Published:
2 min read

वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या कप्तान सूर्यकुमार यादव की बॉलिंग स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा होंगे। (फोटो क्रेडिट @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने T20I वर्ल्ड कप से पहले भारत की बॉलिंग स्ट्रैटेजी पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा- हमारे पास कई ऐसे बॉलर हैं जो किसी भी सिचुएशन में अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं। इसलिए विरोधी टीम को कोई तय स्ट्रैटेजी बनाने से रोकने के लिए अलग-अलग बॉलिंग कॉम्बिनेशन ट्राई किए जाएंगे।
बुमराह फेरारी जैसे
मोर्कल ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा- बुमराह फरारी जैसे हैं। अगर आप इंजन, फ्यूल और बाकी सब कुछ परफेक्ट कंडीशन में रखते हैं तो कार शानदार परफॉर्म करती है। बुमराह भी वैसे ही हैं। अगर पूरी तरह फिट हैं, तो उनको खेलना बेहद मुश्किल है। वो अभी दुनिया के सबसे अच्छे बॉलर हैं।
मोर्ने ने आगे कहा- कोई भी बैट्समैन बुमराह को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता। उन पर हमेशा विकेट लेने का प्रेशर रहता है। इसलिए देखना जरूरी है कि वे प्लान के साथ कम्फर्टेबल महसूस करें।
पांड्या की फिटनेस अपडेट
मोर्केल ने बताया- हार्दिक पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। वह नई बॉल से भी बॉलिंग कर सकते हैं। डेथ ओवर्स में भी इफेक्टिव हैं, उन्हें अच्छा बाउंस भी अच्छा मिल रहा है।
सिर्फ एक वॉर्मअप मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की T20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम मुंबई में जुटेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारत सिर्फ एक वॉर्मअप मैच खेलेगा। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।
पाकिस्तान से 15 फरवरी को भिड़ेंगे
T20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी को शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपना पहला मैच USA के खिलाफ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा।

