गिल के बिना फियरलेस क्रिकेट: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की दमदार वापसी, अभिषेक ने 84 रन की पारी खेली
Published:
3 min read

दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने दिखा दिया कि वह किस अंदाज में खेलना चाहती है। नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत ने एग्रेसिव अंदाज में बैटिंग की और 20 ओवर में 238 रन बना दिए। इस मैच में शुभमन गिल टीम में नहीं थे, लेकिन टीम का खेल पहले से ज्यादा अच्छा नजर आया।
टीम इंडिया का एग्रेसिव इंटेंट
मैच की शुरुआत से ही स्टेडियम का माहौल अलग था। दर्शक पहले ही अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। सबको पता था कि आज कुछ खास देखने को मिलेगा। जैसे ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए, गेंदबाजों पर दबाव बन गया। अभिषेक ने आते ही बाउंड्री लगाना शुरू कर दी। वहीं संजू सैमसन ने भी शुरुआत में शानदार शॉट लगाए। हालांकि संजू जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन आए, जिन्होंने बिना समय गंवाए चौके लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए।
तीन ओवर में भारत के 2 विकेट गिर चुके थे। पहले यहां से भारत की पारी धीमी हो जाती थी। कोई एक बल्लेबाज टिकने की कोशिश करता था। हालांकि टीम इंडिया में फियरलेस क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। यह अंदाज नया नजर आया।

सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नजर
इस बार भारत ने रुकने का नाम नहीं लिया, जो बल्लेबाज आया, उसने खुलकर शॉट खेले। कप्तान सूर्यकुमार यादव आए और आते ही शानदार चौका लगाया। यह सिर्फ चौका नहीं था, यह इशारा था कि भारत आज पीछे हटने वाला नहीं है।
![]()
रिंकू सिंह का फिनिशिंग टच
जब निचले क्रम में रिंकू सिंह आए, तब टीम को पूरा भरोसा था। रिंकू ने वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए और भारत को 238 रन तक पहुंचाया।

गिल क्यों नहीं खेले
पिछले कुछ समय से शुभमन गिल टी20 टीम में ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन उनका खेलने का तरीका इस टीम से मेल नहीं खा पा रहा था। टी20 में भारत अब तेज शुरुआत चाहता है।
गिल की वजह से टीम संतुलन बिगड़ रहा था और फिनिशर को सही जगह नहीं मिल पा रही थी। अब गिल के बाहर होने से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह को सही रोल मिला है।
T20 वर्ल्ड कप
T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को होगा। फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

