टीम इंडिया का शेड्यूल: अंग्रेजों के बाद पाकिस्तान से होगा भारतीय टीम का मुकाबला! इस तरह रहेगा शेड्यूल
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत।
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून से खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में होगा। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं। इन दोनों ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट की कप्तानी सौंपी है।
इंग्लैंड सीरीज के बाद 26 मैच खेलेगी टीम इंडिया
इस सीरीज के बाद भी भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। उसे इसी साल एशिया कप भी खेलना है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है। इसी दौरान भारत की पाकिस्तान से टक्कर देखने को मिल सकती है।
हालांकि अभी इसका शेड्यूल नहीं आया है। इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम को कुल 26 इंटरनेशनल मैच (एशिया कप हटाकर) खेलने हैं। इसमें 4 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम
सबसे पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत जाएगी। इन दोनों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज होगी।
फिर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। जहां 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। साल की आखिरी सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में ही होनी है। नवंबर-दिसंबर में दोनों टीमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेंगी।
जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरा
|
मैच |
तारीख |
वेन्यू |
|
पहला टेस्ट |
20 से 24 जून |
लीड्स |
|
दूसरा टेस्ट |
02 से 06 जुलाई |
बर्मिंघम |
|
तीसरा टेस्ट |
10 से 14 जुलाई |
लंदन |
|
चौथा टेस्ट |
23 से 27 जुलाई |
मैनचेस्टर |
|
5वां टेस्ट |
31 से 4 अगस्त |
लंदन |
अगस्त में बांग्लादेश का दौरा
वनडे सीरीज:
पहला वनडे - 17 अगस्त, मीरपुर
दूसरा वनडे - 20 अगस्त, मीरपुर
तीसरा वनडे - 23 अगस्त, चटगाँव
टी20 सीरीज:
पहला टी20 - 26 अगस्त, चटगाँव
दूसरा टी20 - 29 अगस्त, मीरपुर
तीसरा टी20 - 31 अगस्त, मीरपुर
अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज
पहला टेस्ट: 02 से 06 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट: 10 से 14 अक्टूबर, कोलकाता
अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज
टेस्ट सीरीज:
पहला मैच: 14 से 18 नवंबर, दिल्ली
दूसरा मैच: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज:
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

